नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
सिसोदिया ने सोमवार को कहा, ‘मैं दो बार व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड गया और जनता से मिला. जनता की शिकायत है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वहां कोई काम नहीं किया है. हम उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ‘मुझे खुशी है कि उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक जी ने उनके सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करने की चुनौती स्वीकार की है. मैं उनका प्रस्ताव स्वीकार करता हूं. मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि मुझे चर्चा के लिए स्थान और समय बताएं.’

