मुंबई: महाराष्ट्र में अभी भी सरकार बनाने को लेकर ममला अटका हुआ है, सूत्रों के हवाले से खबर है कि शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी भी तैयार नहीं है, इसलिए आज एनसीपी चीफ शरद पवार पुणे में पार्टी नेताओं से फिर इस बारे में चर्चा करने वाले हैं.
आज की बैठक के बाद वो दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं से मिलेंगे. पवार को आज ही दिल्ली जाना था लेकिन अब वह आज की मीटिंग के बाद कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
मुंबई मिरर के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अभी भी गठबंधन को मंजूरी नहीं दी है, आखिरी फैसला अभी होना है.
आलाकमान ने महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं से सरकार गठन के लिए शिवसेना के नेताओं से मुलाकात पर नाखुशी जाहिर कर दी है.
वहीं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सरकार गठन को लेकर विचार-विमर्श का दौर जारी है.
तीनों पार्टियों के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर सहमति बन गई है. जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने हालांकि साफ कर दिया था कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर पार्टी कुछ भी अकेले तय नहीं करेगी.
इसलिए खड़गे का कहना था कि आगे की रणनीति पर फैसला लेने के लिए शरद पवार और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच मुलाकात होगी और उस मीटिंग के बाद ही कुछ तय होगा.

