रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि भाजपा से डरने का नहीं है, वो भावना को कुरेदने के लिए ही एनआरसी लेकर आई है. भाजपा को पता है कि कांग्रेस की राजनीति इसके विरोध करने में ही केंद्रीत रहेगी, लेकिन आजसू इससे इतर चलेगी.
धरती पुत्रों को इस एनआरसी से घबराने की जरूरत नहीं है. ये खेल भाजपा का है, याचक बनने से वे डराते रहेंगे, इसलिए हुकूमत अपने हाथों में लेना होगा.
संथाल परगना में प्रचार की कमान संभाले सुदेश कुमार महतो ने पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन लगातार रैली और जनसभा कर रहे है.
उन्होंने कहा कि अब दाता बनने का समय आया है, एनआरसी कहीं टिकने वाला नहीं है, जिसका एक पैर बांग्ला देश में है, वही इससे डरेगा.
पाकुड़ का वाशिंदा इससे नहीं डरेगा. उन्होंने यह भी कहा कि पांच साल में झारखंड के मुख्यमंत्री ने जनभावना का अनादर किया है.
सुदेश कुमार महतो ने झामुमो और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने एक पीढ़ी लोगों से सेवा लिया है दिया नहीं. अब अगली पीढ़ी इन दोनों दलों को सेवा लेने नहीं देंगे.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस इलाके की कोई समस्या 50 साल में नहीं सुलझा सकते, लेकिन सुदेश कुमार महतो चार दिनों में सुलझाएगा.

