BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

GST चोरी का हुआ पर्दाफाश, 8 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का किया खुलासा

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in समाचार
GST चोरी का हुआ पर्दाफाश, 8 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का किया खुलासा

GST चोरी का हुआ पर्दाफाश, 8 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का किया खुलासा

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड: टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. वित्त सचिव अमित नेगी के निर्देश पर जीएसटी देहरादून की 55 टीमों ने प्रदेश के 70 व्यापारिक स्थलों पर छापा मारकर करीब 8000 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है.

यही नहीं उत्तराखंड राज्य में कुछ लोगों द्वारा जीएसटी के तहत फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये का ई-वे बिल के माध्यम से कारोबार किया जा रहा है. हालांकि इस मसले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

इस घोटाले को पकड़ने के लिए केंद्र और राज्य की कम्बाइंड जीएसटी टीम ने 2 महीने तक एक अभियान चलाया. इस अभियान के बाद टैक्स चोरी के जो आंकड़े सामने आए वो बेहद चौंकाने वाले हैं. कर आयुक्त सौजन्या की मानें तो राज्य में टैक्स चोरी का एक बड़ा खेल खेला जा रहा था.

जांच के दौरान इस टीम ने कई लोगों को चिन्हित किया है जो लगभग 70 फर्जी फर्म और कम्पनियां बनाकर ई-वे बिल जेनरेट कर रहे थे. इनका मूल्‍य करीब 1200 करोड़ रुपये है. जिससे अब तक 8000 करोड़ रुपये का फर्जी बिल बनाकर सरकार को टैक्स का चूना लगाया गया है.

फर्जी फर्म बनाने के लिए इन लोगों ने फर्जी डॉक्यूमेंट भी तैयार किए गए थे. टीम ने जब इन 70 कम्पनियों की गहनता से जांच शुरू की तो पता चला कि इन 70 कम्पनियों और फर्मों में से 34 फार्म दिल्ली से मशीनरी और कम्पाउन्ड दोनों की खरीद के ई-वे बिल बना रही थी. इन कंपनियों द्वारा आपस में ही खरीद बिक्री और राज्य के बाहर के प्रांतों में भी खरीद बिक्री दिखाई जा रही थी.

जीएसटी चोरी का उत्तराखंड में ये इतना बड़ा पहला मामला सामने आया है. इसके बाद राज्य के जीएसटी अधिकारी और केंद्र सरकार के जीएसटी अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करने में जुट गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूंटी के सामुदायिक भवन को नक्सलियों ने धमाके से दहलाया

Next Post

आग लगाने वालों का पता उनके कपड़ों से चल जाता है: ममता बनर्जी

Next Post
आग लगाने वालों का पता उनके कपड़ों से चल जाता है: ममता बनर्जी

आग लगाने वालों का पता उनके कपड़ों से चल जाता है: ममता बनर्जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d