BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NRC विरोध प्रदर्शन: शरद पवार देंगे ममता बनर्जी का साथ

by bnnbharat.com
December 31, 2019
in समाचार
NRC विरोध प्रदर्शन: शरद पवार देंगे ममता बनर्जी का साथ

NRC विरोध प्रदर्शन: शरद पवार देंगे ममता बनर्जी का साथ

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है. शरद पवार ने पत्र लिखकर ममता बनर्जी को एनआरसी पर अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि एनआरसी के विरोध के मुद्दे पर हम आपके साथ हैं.

बता दें, देशभर में इस समय एनआरसी और सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिसमें छात्र, नौजवान, वकील और कई राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो लगातार राज्यभर में एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं.

एनआरसी का विरोध करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि जब तक मैं जिंदा रहूंगी तब तक राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने दूंगी.

इसके अलावा एनआरसी और सीएए का विरोध राष्ट्रीय राजधानी से लेकर कई अन्य राज्यों तक फैल गया है. उत्तर प्रदेश में एनआरसी का विरोध काफी हिंसक तरीके से किया गया, जिसमें कई लोगों की मौतें हो गईं. पुलिस और पब्लिक के बीच जोरदार झडपें भी हुई हैं. उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन को लेकर राजनीति काफी गर्म हो गई है.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं और इस मामले को लेकर सरकार, पुलिस और प्रशासन को कटघरे में खड़ी कर रही हैं और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही हैं.

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा है कि वे एनआरसी, एनपीआर और सीएए का विरोध जारी रखेंगे. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी एस कानून का विरोध किया है.

दक्षिण के राज्यों में भी इस कानून को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है. केरल के मुख्यमंत्री ने तो आज विधानसभा में इसके खिलाफ एक प्रस्ताव भी पास कर दिया. कर्नाटक में सीएए, एनआरसी और एनपीआर का घोर विरोध किया गया.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया है. इस कानून का पूरे देश में विरोध हो रहा है. देश की कई गैर बीजेपी सरकारों ने घोषणा की है कि वो इसे लागू नहीं करेंगे. लेकिन इस कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करने वाला केरल पहला राज्य बन गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमर दर्द और सर्वाइकल की वजह बना स्मार्टफोन

Next Post

नए साल का जश्न मनाने जा रहे छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त

Next Post
नए साल का जश्न मनाने जा रहे छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त

नए साल का जश्न मनाने जा रहे छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d