BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NRC ट्विटर वार : मनोज तिवारी ने उठाया CM अरविंद केजरीवाल की समझ पर सवाल

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in समाचार
NRC ट्विटर वार : मनोज तिवारी ने उठाया CM अरविंद केजरीवाल की समझ पर सवाल
Share on FacebookShare on Twitter

बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली में एनआरसी लागू किए जाने की भाजपा की मांग के सवाल पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एनआरसी लागू होता है, तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी होगी. एनआरसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचली सहित दूसरे राज्य के अन्य लोगों को विदेशी समझते हैं. उन्हें मालूम होना चाहिए कि एनआरसी लागू होने पर बंगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

दिल्ली में अगले छह महीने के भीतर होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (National Register of Citizens) एक बड़ा मुद्दा बन सकता है. इसके संकेत भी मिलने लगे हैं, क्योंकि इस मुद्दे पर दिल्ली में राजनीति गरमा चुकी है. बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान ‘NRC के बाद मनोज तिवारी को छोड़नी होगी दिल्ली’ को लेकर हंगामा शुरू हो गया है. इसके कुछ देर बाद देखते-देखते अरविंद केजरीवाल और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बीच ट्विटर वार भी शुरू हो गया. दरअसल, सीएम अरविंद ने बुधवार को दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान एनआरसी लागू होने पर कहा कि अगर ऐसा हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली से जाना पड़ेगा. इस पर मनोज तिवारी ने इशारों-इशारों में सीएम अरविंद केजरीवाल की समझ पर सवाल उठाया है.

इसके बाद मनोज तिवारी ने सवालिया लहजे में पूछा कि क्‍या आप दिल्‍ली से उन्‍हें बाहर निकालना चाह रहे हैं? आप भी उन्‍हीं में से एक हैं. अगर यह उनका मत है तो यह मेरे हिसाब से उनकी दिमागी हालत खराब है. वह एक आइआरएस ऑफिसर रहे चुके हैं और उन्‍हे पता होगा कि एनआरसी क्‍या होता है.

इससे पहले असम में एनआरसी लागू होने पर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस कदम की तारीफ करते हुए कहा था कि दिल्ली में भी इसे लागू करवाने की बात कही है. इसपर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि इसकी दिल्ली में भी जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा था कि दिल्ली में भी एनआरसी की जरूरत है, क्योंकि यहां स्थिति खतरनाक होती जा रही है. घुसपैठिए जो यहां बस गए हैं वे सबसे खतरनाक हैं. हम इसे यहां (दिल्ली) भी लागू करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुणे में बारिश का कहर, 7 लोगों की मौत

Next Post

श्रीलंका के भारत दौरे का ऐलान, तीन टी-20 मैचों की होगी सीरीज

Next Post
श्रीलंका के भारत दौरे का ऐलान, तीन टी-20 मैचों की होगी सीरीज

श्रीलंका के भारत दौरे का ऐलान, तीन टी-20 मैचों की होगी सीरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d