BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में नहीं करेंगे NRC लागू : नीतीश कुमार

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in समाचार
बिहार में नहीं करेंगे NRC लागू : नीतीश कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार (पटना): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह बिहार में राष्ट्रीय नागरिकता पंजिका (एनआरसी) लागू नहीं करेंगे. यह बात उन्होंने शुक्रवार को इंडियन रोड कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कही.

वैसे तो नीतीश ने एक बार पहले ऐसा कहा था कि वह बिहार में एनआरसी लगाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन केन्द्रीय भाजपा नेताओं और मंत्रियों के दबाव में उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध ली थी. स्वयं उनकी पार्टी जदयू के अंदर भी बेचैनी देखी जा रही थी और एनआरसी के खिलाफ पार्टी के कई नेता सामने आ गये थे.

यहां तक कि जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन वर्मा ने यह मांग करते हुए कि पार्टी इस मामले पर अपना पक्ष साफ करे, जदयू छोड़ने की मंशा भी जाहिर कर दी थी.

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर खुले तौर पर एनआरसी की मुखालफत कर रहे हैं. एक राष्ट्रीय चैनल पर गुरुवार को भी उन्होंने साफ कहा था कि मुख्यमंत्री बिहार में एनआरसी लागू नहीं करेंगे.

नीतीश कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे देश में एनआरसी और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर जमकर प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं. बिहार में भी गुरुवार को विरोधी पार्टियों ने बंद का आयोजन किया था और शनिवार को राजद की अगुवाई में विरोधी दलों का बंद होने वाला है.

नीतीश कुमार ने अपने बयान से अपनी पार्टी का स्टैंड साफ कर दिया है लेकिन उनके विरोधी कह रहे हैं कि हर मामले पर उनका डबल स्टैण्डर्ड होता है.

संसद में जदयू ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था. जदयू का कहना है कि उसको इस कानून से दिक्कत नहीं है, बशर्ते यह एनआरसी के साथ न हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा अपने बलबूते सरकार बनाएगी : दीपक प्रकाश

Next Post

पोड़ैयाहाट, गोड्डा व महागामा विधानसभा की चुनाव समापन के बाद हुआ 68.43 प्रतिशत मतदान

Next Post
पोड़ैयाहाट, गोड्डा व महागामा विधानसभा की चुनाव समापन के बाद हुआ 68.43 प्रतिशत मतदान

पोड़ैयाहाट, गोड्डा व महागामा विधानसभा की चुनाव समापन के बाद हुआ 68.43 प्रतिशत मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d