BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डॉ. कफील खान पर लगा NSA, CAA के खिलाफ दिया था भड़काऊ बयान

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in Uncategorized
डॉ. कफील खान पर लगा NSA, CAA के खिलाफ दिया था भड़काऊ बयान

डॉ. कफील खान पर लगा NSA, CAA के खिलाफ दिया था भड़काऊ बयान

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गोरखपुर के डॉ. कफील खान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की धाराएं लगाई गई है. 12 दिसंबर, 2019 को नागरिकता संशोधन संशोधन (CAA) के विरोध प्रदर्शन के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में उनके कथित भड़काऊ भाषण को लेकर ये कार्रवाई की गई है. उन्हें FIR दर्ज होने के बाद 29 जनवरी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सोमवार को उन्हें जमानत दे दी गई. अब जमानत मिलने के कुछ दिन बाद उन पर NSA लगाया गया है. इसका मतलब उनका मथुरा जेल से बाहर आना मुश्किल है.

कफील खान के भाई आदिल खान ने आरोप लगाया, ‘हमें आज सुबह पता चला कि डॉ. कफील के खिलाफ एनएसए लगाया गया है और अब वो जल्द ही जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. यह अस्वीकार्य है. उन्हें राज्य सरकार के इशारे पर निशाना बनाया जा रहा है.

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. खान को 29 जनवरी को मुंबई से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दोबारा अपराध न करने की शर्त के साथ 60,000 रुपए के जमानती बांड को प्रस्तुत करने के बाद उन्हें सोमवार को जमानत दी गई.

उनके खिलाफ विभिन्न धर्मों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया गया था. मुंबई में गिरफ्तारी के बाद खान को अलीगढ़ लाया गया, जहां से उन्हें मथुरा की जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि अलीगढ़ जेल में डॉ. खान की मौजूदगी से शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वेलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार दें अपने साथी को गिफ्ट

Next Post

अचानक लापता हुई नाबालिग, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post
अचानक लापता हुई नाबालिग, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

अचानक लापता हुई नाबालिग, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d