एनएसई के पूर्व सीओओ आनंद सुब्रमण्यम को केन्द्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार की देर रात चेन्नई से गिरफ्तार किया है. उनसे सीबीआई पिछले तीन दिनों से पूछताछ कर रही थी. सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर कौन है वह रहस्यमई बाबा, जिसके इशारे पर यह गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व एमडी चित्रा राम कृष्णी की भी मुश्किलें बढ़ गई है.

