BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैश्विक महामारी के विरुद्ध NSS के स्वयंसेवकों का रहेगा महत्वपूर्ण योगदान

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in Uncategorized
वैश्विक महामारी के विरुद्ध NSS के स्वयंसेवकों का रहेगा महत्वपूर्ण योगदान

वैश्विक महामारी के विरुद्ध NSS के स्वयंसेवकों का रहेगा महत्वपूर्ण योगदान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारत सरकार के युवा मामले एवं खेलकूद विभाग की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पूरे देश में कोरोना वैश्विक महामारी के विरूद्ध कई प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जागरुकता सह राहत कार्य किये जा रहे हैं. भारत सरकार के युवा मामले विभाग की सचिव उषा शर्मा, संयुक्त सचिव असित सिंह (नई दिल्ली) और राष्ट्रीय सेवा योजना के निदेशक सौरभ शाह (नई दिल्ली) द्वारा बुजुर्ग नागरिकों का विशेष ध्यान रखने, रक्तदान कराने एवं सोशल डिस्टेंसिंग हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम आदि के लिए विशेष निर्देश दिये गये हैं. उक्त निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय सेवा योजना की झारखंड इकाई की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग मीटिंग झारखंड सरकार के युवा मामले एवं खेलकूद निदेशक अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

मीटिंग में खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने अभी तक सम्पन्न कार्यों की समीक्षा की एवं आगे भी इसे करते रहने के निर्देश दिये. राज्य NSS पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि उक्त निर्णयों को निश्चित लागू किया जाएगा. इस वैश्विक महामारी के विरुद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा.

मीटिंग में क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार (पटना), विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयकों में डॉ मेरी मार्गरेट टुडू (दुमका), डॉ विजय कुमार प्रसाद (पलामू), डॉ दारा सिंह गुप्ता (चाईबासा), डॉ जोनी रूफिना तिर्की (हजारीबाग), डॉ मसूफ अहमद (धनबाद), डॉ चिकेश रंजन (रांची), डॉ जिन्दर सिंह मुंडा (रांची), डॉ आशीष सचान (रांची) सहित कई जिला नोडल पदाधिकारी क्रमशः डॉ रंजीत कुमार सिंह, डॉ प्रसेनजित मुखर्जी, डॉ रूपम कुमारी, डॉ भारती प्रसाद, डॉ दिलीप कुमार राम, डॉ गुरुचरण साहू, डॉ अंजनी कुमार सिंह, डॉ अर्पिता सुमन टोप्पो के अलावा कई जिला नोडल पदाधिकारी ने सुझाव दिए.

मीटिंग में निम्नलिखित निर्णय लिए गए:-

1. झारखंड राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रत्येक स्वयंसेवक 5 बुजुर्ग नागरिकों विशेष ध्यान रखकर उनकी देखभाल करेंगे. झारखंड राज्य में 57,700 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक इस कार्य को करेंगे.

2. प्रत्येक जिला में रक्तदाता सूची 25 मई तक तैयार कर लेनी है. तैयार सूची को ब्लड बैंक के पदाधिकारियों को सुपुर्द करना है.

3. सार्वजनिक स्थानों जैसे बैंक, राशन दुकान, हाट बाजार, मॉल आदि में सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) हेतु प्रत्येक महाविद्यालय अपने स्वयंसेवकों की सूची 31 मई तक तैयार करके अपने जिला नोडल पदाधिकारी एवं विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक को देंगे.

4. प्रत्येक जिला नोडल पदाधिकारी उक्त सूची को जिला प्रशासन को निश्चित देंगे.

5. कोरोना वायरस के विरुद्ध अभियान में सक्रिय योगदान देने वालें कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

6. लॉकडाउन के चलते युवाओं में आये मानसिक तनाव के निवारण हेतु प्रत्येक महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी, ऑनलाईन मीटिंग का आयोजन करके कॉउंसलिंग करेंगे. इसके लिए मनोविज्ञान के प्राध्यापकों का सहयोग लेंगे.

7. स्वयंसेवकों को अपने गतिविधियों हेतु जिला प्रशासन से पास निर्गत हेतु जिला खेल पदाधिकारी से संपर्क करेंगे.

8. झारखंड राज्य की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई इस महामारी में किये गए व्यापक कार्यों का एक बुकलेट तैयार किया जाएगा.

9. प्रत्येक जिला में अच्छे कार्यों का सक्सेस स्टोरी बनाकर राज्य एवं क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा.

10. कार्यरत स्वयंसेवकों की सूची 20 मई तक राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य इकाई को भेजना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूरत से जसीडीह पहुंचे 1595 श्रमिक

Next Post

मेक्सिको: जानलेवा हमले में गई पत्रकार और उसके बॉडीगार्ड की जान

Next Post
मेक्सिको: जानलेवा हमले में गई पत्रकार और उसके बॉडीगार्ड की जान

मेक्सिको: जानलेवा हमले में गई पत्रकार और उसके बॉडीगार्ड की जान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d