रांचीः केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आगमन पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से पुलिस ने काला झंडा और सिलेंडर जब्त कर लिया. वहीं मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पहुंचे. दोनों के बीच नोंक-झोंक भी हुई.

