BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NSUI ने गरीब, जरूरतमंदों के साथ मनाया 50वां स्थापना दिवस

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in समाचार
NSUI ने गरीब, जरूरतमंदों के साथ मनाया 50वां स्थापना दिवस

NSUI ने गरीबों जरूरतमंदों के साथ मनाया 50वां स्थापना दिवस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई ने अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया. प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची के विभिन्न मुहल्लों, बस्तियों में 300 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को रोज मर्रा की जरूरत की सामने दी गयी. चावल, दाल, नमक, हल्दी पाउडर, सरसो तेल एवं ब्रेड दिया गया.

साथ ही साथ कुछ बच्चों को मास्क भी दिया गया. कल्याणपुर बस्ती, हटिया रेलवे कॉलोनी, गितिलपीडी एवं म्हरातोली में लगभग 300 पैकेट बाटा गया. विदित हो दुनियाभर में तबाही मचा देने वाली कोरोना वायरस महामारी ने अबतक हजारों जानें लील ली हैं.

भारत में भी कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. इस खतरे से बचने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है.

इंदरजीत सिंह ने कहा कि एनएसयूआई लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिपेक्षता को मानने वाला संगठन है. संगठन बिना कोई जाति या धर्म देखे छात्र और समाजिक हितों के लिए काम करता है एवं संगठन छात्र हितों के लिए हमेशा तत्परता से काम करता आया है और आगे भी करता रहेगा.

इस लॉकडाउन अवधि में देश भर में एन.एस.यू.आयी की टीम प्रतिदिन जरूरतमंदों को अपनी सेवाएं दे रहे है. रांची यूनिवर्सिटी के सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर हिमांशु कुमार ने कहा कि आज इस 50 वे स्थापना दिवस पर एन.एस.यू.आयी झारखंड की टीम प्रण लेती है कि आज से झारखण्ड के प्रत्येक जिलों में एन.एस.यू.आयी की टीम अपना सहयोग देगी, जरूरतमंदों को भोजन करवाएगी एवं मूलरूप सुविधा उपलब्ध कराएगी.

इंदरजीत सिंह ने बताया कि रांची में 14 दिनों से लगभग 270 लोगो को प्रतिदिन उनकी टीम गरीबों एवं जरूरतमंदों को भोजन करवा रही. उनके रहने से लेकर खाने पीने तक का इंतजाम किया गया है. स्थापना दिवस पर टीम ने आगे भी छात्र एवं समाज हित में कार्य जारी रखने का संकल्प लिया.

आज मौके पर इंदरजीत सिंह, आकाश रजवार, प्रणव सिंह,अमन यादव, आकाश कुमार, हिमांशु कुमार, आदित्य, सोमनाथ, अब्दुल, आमिर, विशाल आदि मौजुद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तबलीगी जमातियों के कारण 3 गुना बढ़ा संक्रमण, थर्मल स्क्रीनिंग शुरू

Next Post

मुख्यमंत्री सभी विधायकों-सांसदों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Next Post
मुख्यमंत्री सभी विधायकों-सांसदों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

मुख्यमंत्री सभी विधायकों-सांसदों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d