रांची: झारखंड एन.एस.यू.आयी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज के सामने प्लेकार्डस लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.
विदित हो कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुब्बैया द्वारा महिला का उत्पीड़न और अभद्रता करने के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाने की मांग को लेकर एन.एस.यू आयी ने विरोध प्रदर्शन किया एवं तत्काल रूप से महिला को न्याय देने की मांग की.
पीड़ित 62 वर्ष की बुजुर्ग महिला का आरोप है कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुब्बैया द्वारा ने उनके घर के दरवाजे पर पेशाब की और सर्जिकल मास्क फेंके. मामले में ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि जिस देश में महिला को देवी का दर्जा दिया जाता है उस देश के एक छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला के साथ दुर्व्यवहार करता है इससे ज्यादा शर्म की बात कुछ नहीं हो सकती.
राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक आरुषि वंदना ने कहा कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो किया वो बेहद शर्मनाक और घटिया हरकत है.समझ नहीं आता है कि ऐसी हरकत करने के बाद किस मुंह से ये लोग समाज में अपना चेहरा दिखाते हैं.
झारखंड एन.एस यू.आयी कि राष्ट्रीय प्रतिनिधि नुशरत ने कहा कि एक छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद होकर ऐसी गिरी हुई हरकत करना, ये दर्शाता है कि तुम्हारी मानसिकता कैसी है.
आज तुम्हारी इस हरकत ने साबित कर दिया कि सच में आरएसएस महिलाओं को सम्मान नहीं देता है. जिला महासचिव अब्दुल राबनावज ने कहा कि जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता वो इस देश, इस समाज के लिए कलंक हैं.
NSUI हमेशा से महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ती आ रही है और हमेसा लड़ती रहेगी. मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, नुशरत प्रवीन, केशव,आकाश रजवार, अब्दुल राबनवाज, प्रणव राज, नंदिनी गुप्ता, श्रेया, स्मिता एंथोनी, हिमांशु कुमार, अमन यादव, आकाश कुमार, कमरान, विक्की,आदि मजूद थे.

