BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NSUI ने स्कॉलरशिप को लेकर चलाया ‘हस्ताक्षर अभियान’

by bnnbharat.com
November 28, 2020
in समाचार
NSUI ने स्कॉलरशिप को लेकर चलाया ‘हस्ताक्षर अभियान’
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में एससी, एसटी, माइनॉरिटी छात्रों के स्कॉलरशिप मामले को लेकर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. विदित हो कि कोरोना के इस वैश्विक आपदा में समाज का ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जो अछूत है.

प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि देशभर के छात्र कोरोना के इस महामारी के कारण अपने भविष्य के लिए चिंतित हैं ऐसी असमंजस की परिस्थिति में केंद्र सरकार छात्रों में विश्वास पैदा करने में और उनके भविष्य हेतु सकारात्मक कदम उठाने में विफल साबित हुई है.

टेक्निकल यूनिवर्सिटी अध्यक्ष प्रणव सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को हर साल जो स्कॉलरशिप मिलती थी वह अभी तक नहीं मिल पाई है निजी कॉलेज निरंतर फीस की मांग कर रही हैं, ऐसी परिस्थिति में छात्रों को जल्द से जल्द अपने हक और अधिकार की स्कॉलरशिप मिलने हेतु एनएसयूआई आक्रमक है, और देश भर में छात्रों की हक की लड़ाई लड़ रही है. 

प्रदेश महासचिव अंकित सिंह ने कहा कि हजारों-करोड़ों रुपए के सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट व हवाई जहाज खरीदे जा रहे हैं पर इस देश के भविष्य छात्रों की स्कॉलरशिप देने हेतु सरकार के पास पैसे नहीं है यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. झारखंड प्रदेश एनएसयूआई प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में प्रदेशभर में एनएसयूआई के द्वारा ई-कल्याण स्कॉलरशिप, एससी एसटी की स्कॉलरशिप अल्पसंख्यक छात्रों की स्कॉलरशिप छात्र छात्राओं को जल्दी मिलने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा. छात्र छात्राओं के अधिकार की स्कॉलरशिप अगर उन्हें नहीं मिली तो झारखंड प्रदेश एनएसयूआई सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाली है.

राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर आरुषि वंदनां ने कहा कि हम आपदा की इस उपस्थिति में छात्रों के भविष्य के लिए सत्ता के खिलाफ संघर्ष करने हेतु तैयार हैं हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि अपने फिजूल के खर्चे को कम कर छात्रों की शिक्षा पद्धति में पैसे आवंटित करें. इसके साथ झारखंड प्रदेश एनएसयूआई, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय प्रशासनों से यह मांग करती है कि परीक्षा फीस, रजिस्ट्रेशन फीस और आवेदन शुल्क एवं हॉस्टल फीस माफ करने हेतु गंभीरता से विचार करें. प्रदेश के किसी भी छात्र को स्कॉलरशिप के संदर्भ में किसी भी प्रकार की कोई भी कठिनाई हो तो झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, सभी जिला अध्यक्ष, सभी राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी से संपर्क करने का कष्ट करें. 

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, राष्ट्रीय संयोजक आरुषि वंदनां, टेक्निकल अध्यक्ष प्रणव सिंह, प्रदेश महासचिव अंकित सिंह, टेक्निकल यूनिवर्सिटी उपाध्यक्ष अमन यादव,  युवा नेता युवराज सिंह, टेक्निकल सचिव मोहमद दिलनवाज, नंदिनी गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, राहुल महतो, अभिषेक सिंह, शैनतानु लाल यादव, अभिजीत बाउरी, चंदन सिंह, आशु सिंह, शुभम यादव एवं टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कल होनी है भतीजी की विवाह, आज हुई चाचा की मौत

Next Post

जेनेलिया डिसूजा के साथ खास बातचीत

Next Post
जेनेलिया डिसूजा के साथ खास बातचीत

जेनेलिया डिसूजा के साथ खास बातचीत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d