स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: इंदरजीत सिंह
जो करना है करो हम अपनी मर्जी से करंगे : प्रिंसिपल
रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड प्रदेश NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची के DAV स्कूल धुर्वा में एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया. NSUI एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के तत्वाधान में आज पूर्वाहन 11 बजे से DAV स्कूल सेक्टर 3 धुर्वा के समक्ष स्कूल के विभिन्न मुद्दों एवं 4TH ग्रेड कर्मचारियों को निकाले जाने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. विदित हो कि स्कूल प्रबंधक द्वारा मनमानी की जा ही. स्कूल के शिक्षकों को या अन्य जो भी कर्मचारी कार्यरत है उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है. अपनी मर्जी से सबको निकाल दिया जाता है. मनमानी फीस वसूल करते है. स्कूल के पैसों से जमीन, घर और गाड़ी खरीदी जाती है. शोषण किया जाता है. स्कूल की प्रिंसिपल से जब प्रतिनिधि मंडल मिलने गया तो प्रिंसिपल बोलती है जो करना है करंगे हम अपने मालिक है. जिसे हटाना है हटाएंगे. न्यूतम पेमेंट 8000 है लेकिन 5000 में काम करवाया जाता है.
स्कूल प्रबंधक का कहना है कि इतने में काम करना है करो वरना निकलो. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि स्कूलों की मनमानी तानाशाही नही चलेगी. कर्मचारियों का हक़ दिला के रहंगे. मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह ने कहा कि सालों से स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा. अब समय आ गया है इनके विनाश का. शिक्षा मंत्री से मिल कर स्कूल की मान्यता रद्द करवायंगे. जितने लोगो को काम से निकाला गया है उन सभी को वापस न्यूनतम पेमेंट पे रखे अन्यथा स्कूल में अब ताला बंद किया जाएगा.
एक मिनट की देरी होने पर सारा दिन का वेतन काट दिया जाता है. लगभग 25 से 30 वर्षों से कर्मचारी वहां काम कर रहे. स्कूल को आय का स्रोत बना दिया गया है. पहले स्कूल में 1500 विद्यार्थी थे लेकिन आज सिर्फ 400 से 500 बचे हुए है जिसका मुख्य कारण अच्छे शिक्षक एवं कर्मचारियों को निकाल कर अपने जान पहचान वालो को स्कूल में रखते है. स्कूल में पढ़ाने के लिए कुछ ऐसे शिक्षकों को भी बहाली किया गया है जिनके पास न डिग्री है न अनुभव. निकाले गए कर्मचारियों का कहना है कि हम सब गरीब लोग है, स्कूल की मनमानी के चलते हमलोग रोड पे आ गए है. भुखमरी की स्तिथि हो गयी है. हमे अपना हक चाहिए.
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी जोगिंदर सिंह, रण विजय सिंह, पी.के चौधरी, बिंदु सिंह, मोहन महतो, आरुषि वंदनां, मनोज कुमार,जगरनाथ महतो,रानू महतो, बबली कुमारी, सोभा देवी, रिंटू, आकाश रजवार, आकाश बाबा, अभिषेक, गोपाल, अमन यादव मौजूद थे

