रांची: कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में धुर्वा के गोलचक्कर में स्वर्गीय ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के स्मारक के सामने किसानों के समर्थन में केन्द्र सरकार के खिलाफ सर पे काला पट्टा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया.
विदित है कि कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन कर अपनी मांगों पर डटे है, लेकिन मोदी सरकार सोई हुई है. देश के किसान द्वारा किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए है ताकि उनका भविष्य अंधकारमय होने से बच सके. धुर्वा गोलचक्कर पर एन.एस.यू.आई के लोगों द्वारा हैंड मेड कट आउट्स लेकर मोदी सरकार हाय हाय, केंद्र सरकार हाय हाय के नारों के साथ काला पट्टा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया.
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे किसानों पर एफ आई आर दर्ज करना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है. लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपने हक के लिए आवाज उठाने का अधिकार है. जय जवान, जय किसान का नारा तभी बुलंद है- जब खेत में किसान और सीमा पर जवान की आवाज को अनसुना न किया जाए.
इंदरजीत सिंह ने कहा कि मोदी जी को याद रखना चाहिए था जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है. सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती. मोदी सरकार को किसानों की मांगें माननी ही होंगी और काले कानून वापस लेने होंगे.
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आरुषि वंदनां ने कहा कि देश को खाना खिलाने वाले अन्नदाताओं पर लाठी-डंडे और आंसू गैस के गोले दागकर सरकार ने एक बार फिर अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है.
टेक्निकल यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि सरकार द्वारा किसान बिल किसानों का हक छिनने के लिए लाया गया है. सरकार की इस निंदनीय कार्रवाई का संगठन विरोध करता है. ऐसे बिलों को वापस लेकर किसानों को उनका हक दिया जाना चाहिए. टेक्निकल यूनिवर्सिटी अध्यक्ष प्रणव राज ने कहा कि संगठन हर कदम पर किसानों के साथ खड़ा है और किसानों के हक की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ी जाएगी. मोदी सरकार को किसानों की मांगें माननी ही होंगी और काले कानून वापस लेने होंगे.
मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, प्रणव राज, आकाश रजवार, नंदिनी गुप्ता, अमन यादव, आनंद झा, अभिषेक सिंह, राहुल महतो, अभिजीत बाउरी, मोहमद रेहान आलम, ओमप्रकाश, अभिषेक, प्रदीप सोरेन,शुशील, चंदन, शुभम मौजूद थे.

