रांची: झारखंड एन एस यू आई प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह एवं रांची जिला अध्यक्ष विक्की ठाकुर द्वारा सुरु किये गए एन एस यू आई किचन द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद ओर अशाहय, पिछड़े वर्ग, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर एवं अन्य लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है.
हटिया सुंदरगढ़ बस्ती, विकाश नगर, ओझा मार्किट, पिस्का मोड़, पहाड़ी तोला, पंडरा बस्ती, एवं अन्य जगहों ओर बस्तियों पर निरंतर भोजन कराया जा रहा है, और प्रतिदिन अलग अलग तरह के पकवान बनाये जा रहे थे ताकि एक प्रकार के भोजन से किसी का मन ना भरें.
विदित हो कि लॉकडाउन के वजह से हर दिन जरूरतमंदों को अनिकेत और अभिजीत द्वारा असहाय जरूरतमंद को रात्रि में भोजन कराया गया.
वहीं मौके पर प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि हमारा एक ही प्रयास है कि कोई भी भूखा ना सोए सरकार जब से लॉकडाउन की घोषणा की है तब से लेकर आज तक करीब हर रोज सैकड़ों जरूरतमंद को भोजन कराया जा है.
एन एस यू आई के राष्ट्रीय मुहिम लड़ेंगे और जीतेंगे के साथ हमने एन एस यू आई किचन की सुरुवात की है, हमारा मकसद हर जरूरतमंदों को भोजन कराना है और लोगों को जागरूक करना है.
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज द्वारा कई जगहों पर मास्क ओर सेनिटाइजर का भी वितरण किया जा रहा है. वहीं रांची जिला अध्यक्ष ने बताया कि अब तक तबरिकन 10 हजार लोगों को भोजन खिलाया जा चुका है.
भोजन विरतण में मुख्य रूप से एन एस यू आई प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, एन एस यू आई प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, रांची जिला अध्यक्ष विक्की ठाकुर, युथ कांग्रेस रांची विधानसभा अध्यक्ष पंचम सिंह, सुष्मिता सेन, मनीष, कुणाल आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा.

