BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NSUI का पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमत के विरोध में अनोखा प्रदर्शन

by bnnbharat.com
July 1, 2020
in समाचार
NSUI का पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमत के विरोध में अनोखा प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आयी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृव में बैल गाड़ी, भैस  के साथ बिरसा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया.

विदित हो कि एन.एस.यू.आयी के द्वारा पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम जारी है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर NSUI के लोगो विरोध प्रदर्शन किया एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

इंदरजीत सिंह ने कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में केन्द्र सरकार मुनाफाखोरी कर रही है.

महंगाई का नारा देकर सत्ता में आने वाली बीजेपी नागरिकों से जबरन वसूली कर रही है. वो भी तब जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही है. कोरोना संकट काल में देश का किसान, मजदूर, नौजवान, पहले ही समस्याओं से जूझ रहा है.

इस बीच केन्द्र सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और मूल्य वृद्धि से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. लॉकडाउन में जहां लोगों को दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल हो गया है.

ऐसी स्थिति में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी केंद्र सरकार की विफलता है. एक तरफ कोरोना महामारी और दूसरी तरफ मंहगाई की मार.

पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर ये सरकार पूरे देश को लूट रही है. केंद्र सरकार पेट्रोल एवं डीजल पर अतिरिक्त टैक्स वसूल कर आर्थिक समस्या से जूझ रही जनता पर मानसिक तथा आर्थिक महंगाई का वज्र प्रहार कर रही है.

इधर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की वजह से आम जनता को अनावश्यक महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. सभी प्रकार की वस्तुओं का ट्रांसपोर्ट खर्च बढने से वे और महंगी हो गई हैं. ऐसे में देशवासियों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो रही है.

प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार व पीएम मोदी को यह याद दिलाना चाहते हैं कि चुनाव से पहले देशवासियों से किया वादा कि जब भाजपा की सरकार बनेगी तो पेट्रोल-डीजल के दाम 30 से 35 रुपए के बीच होंगे. फिलहाल कच्चे तेल का मूल्य भी बहुत कम है, ऐसे में ईंधन का मूल्य आपके पूर्व वादों के अनुसार होना चाहिए.

NSUI इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के दामों और उत्पाद शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग करती है.

मौके पर आकाश रजवार, अमन यादव, आमिर, अब्दुल राबनवाज, प्रणव, शिव, पंकज, आकाश, प्रभात कुमार, आनंद, बबलू, गौतम, नारायण, राजू, माणिक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन की अब खैर नहीं: सबक सिखाने के लिए एकसाथ आए 27 देश

Next Post

बिहार विधान परिषद में 9 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण

Next Post
बिहार विधान परिषद में 9 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण

बिहार विधान परिषद में 9 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d