दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि वो कोरोना वायरस के बीच पूरी सुरक्षा और जिम्मेदारी के साथ जेईई और नीट की परीक्षा लेने के लिए तैयार है.
ये दोनों परीक्षाएं इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए की जाती हैं. जेईई (मेन्स) के बाद एनटीए ने बुधवार को नीट की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए.
बुधवार रात आठ बजे तक 15.3 लाख एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए गए हैं, जिसमें 7.9 लाख कार्ड नीट के शामिल हैं. इस साल लगभग 9.5 लाख छात्र जेईई की परीक्षाओं में बैठेंगे तो वहीं 15 लाख से ज्यादा बच्चे नीट की परीक्षा देंगे.
एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी का कहना है कि किसी भी समय रजिस्ट्रेशन डेस्क पर सिर्फ 15 बच्चे ही होंगे और छात्रों के आने से लेकर बाहर जाने तक की प्रक्रिया कॉन्टैक्ट लेस होगी.

