BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगले वर्ष से शुरू हो जायेगा NTPC नार्थ करणपुरा परियोजना

by bnnbharat.com
August 21, 2019
in समाचार
अगले वर्ष से शुरू हो जायेगा NTPC नार्थ करणपुरा परियोजना

NTPC North Karanpura project to start next year

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ
रांची

झारखंड की बहुप्रतिक्षित एनटीपीसी नार्थ करणपुरा बिजली परियेजना का पहला चरण अगले वर्ष से शुरू हो जायेगा. 1980 मेगावाट के विद्युत प्लांट के पहले चरण में 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू होगा. इस परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था. इस परियोजना के शुरू होने से झारखंड समेत, बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल को बिजली मिलेगी. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की देखरेख में परियोजना का काम पूरा किया जा रहा है.

झारखंड को एनटीपीसी परियोजना से 500 मेगावाट बिजली प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी. एयर कूल्ड कूलिंग चैंबर तकनीक पर आधारित बिजली प्लांट में 2.90 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का उत्पादन किया जायेगा. भेल के वरीय उप महाप्रबंधक और प्रोजेक्ट हेड रवि कुमार का कहना है, कि अब पहले चरण का काम अंतिम दौर में है. पहली बार भेल की तरफ से 90 मीटर ऊंचाई वाले एयर कूल्ड चीमनी स्थापित किये गये हैं. इसमें कूलिंग टावर भी बनाया गया है, जिससे बिजली के उत्पादन में खपत में होनेवाले पानी की भी बचत होगी.

Also Read This:- ग्रामीणों ने पक्षीप्रेम की अनूठी मिसाल की पेश, पक्षियों के आरामगाह बनाने के लिए दे दी 143 एकड़ जमीन

परियोजना के लिए मगध कोल परियोजना से कोयले की आपूर्ति की जायेगी. इसमें परियोजना स्थल से लेकर कोल पिट तक कोल सप्लाई कनवेयर बेल्ट स्थापित किये जायेंगे. मगध कोल परियोजना से 78 लाख टन कोयला प्रति वर्ष यहां भेजी जायेगी. वैसे बिजली के उत्पादन में सलाना एक करोड़ टन कोयले की खपत होने की संभावना है. वहीं पानी की खपत भी 20 क्यूसेक से लेकर 40 क्यूसेक तक होगी. एनटीपीसी के वरीय अधिकारी भी इस संबंध में सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण से लेकर अन्य कार्यों में काफी अड़चनें भी आयी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग धनबाद : विधायक अरूप चटर्जी को जान से मारने की धमकी

Next Post

FATF सूची में पाकिस्तान का स्थान निर्धारित करने के लिए 3 समीक्षाएं जारी

Next Post
FATF सूची में पाकिस्तान का स्थान निर्धारित करने के लिए 3 समीक्षाएं जारी

FATF सूची में पाकिस्तान का स्थान निर्धारित करने के लिए 3 समीक्षाएं जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d