BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NTPC ने कोयला उत्खनन के लिए भू-अर्जन से संबंधित कार्रवाई स्थगित की

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
NTPC ने कोयला उत्खनन के लिए भू-अर्जन से संबंधित कार्रवाई स्थगित की
Share on FacebookShare on Twitter

पकरी-बरवाडीह कोल ब्लॉक समस्या समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों व एनटीपीसी प्रबंधन के साथ बैठक 

हजारीबाग: हजारी जिला प्रशासन बड़कागांव प्रखंड के पकरी-बरवाडीह कोल ब्लॉक में एनटीपीसी द्वारा उत्खनन कर 5.5 मिट्रिक टन डंप किए कोयला में लगी आग के कारण उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए एनटीपीसी प्रबंधन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संभावित खतरों के मद्देनजर मंगलवार को सूचना भवन में अहम बैठक हुई.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने कहा कि बड़कागांव कोल ब्लॉक में लगी आग आपदा से जुड़ा मामला है. इसमें  सभी  जनप्रतिनिधियों  सहित स्थानीय लोगों को आगे आकर समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है. कोयले में लगी आग के प्रसार के रोक, संभावित पर्यावरण के नुकसान सहित अन्य खतरों के मद्देनजर कोयला खदानों के संचालक को सुरक्षा मानकों के प्रावधानों के अनुरूप कोयले पर लगी आग पर नियंत्रण करते हुए परिवहन यथाशीघ्र प्रारम्भ करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया.

उन्होंने कहा संभावित आग के भयावह रूप लेने से पूरे इलाके का परिस्थिति तंत्र पर लंबे समय तक बुरा असर पड़ेगा, जहां तक स्थानीय लोगों से जुड़ी कई तरह की समस्या की बात है इसके समाधान का प्रयास सरकार व एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है. उन्होने कहा की स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बिना इस समस्या का समाधान सम्भव नहीं है. सकारात्मक प्रयास से समस्या के समाधान के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझना होगा. उन्होंने बताया फिलहाल एनटीपीसी के द्वारा इलाके में कोयला उत्खनन के लिए भू अर्जन से संबंधित कार्रवाई स्थगित कर दी गई है.

पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने कहा की आपदा को नियंत्रित कर इसके भयावह स्वरूप से बचने के लिए कंपनियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कोयले को हटाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएं. जिला प्रशासन स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए सजग है. इस दौरान सदर विधायक मनीष जयसवाल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कोयला में आग लगने के बाद की स्थिति पर नियंत्रण करने में एनटीपीसी कोल माइंस के प्रबंधन को तत्काल कदम उठाकर आग पर नियंत्रण रखते हुए कोयले का उठाव सुनिश्चित कराना होगा. उन्होने कहा की कोयला राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके लिए प्रशासन को ध्यान देना चाहिएद्य स्थानीय मुद्दों व राजस्व के नुकसान पर आपसी सामन्जस्व बनाते हुए उचित निर्णय लें.

बैठक में सदर विधायक मनीष जायसवाल, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, डीजीएम फायर सेफ्टी, एनटीपीसी, बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुमंडल पुलिस कार्यालय में हुआ मासिक अपराध गोष्ठी

Next Post

आर्सेनिक एल्बम 30 एवं मास्क का किया गया वितरण

Next Post
आर्सेनिक एल्बम 30 एवं मास्क का किया गया वितरण

आर्सेनिक एल्बम 30 एवं मास्क का किया गया वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d