रांची. झारखंड के रांची विश्वविद्यालय जियोलॉजी के पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिपॉर्टमेंट में इसी सत्र से न्यूक्लियर भूगर्भ विज्ञान में सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है. पीजी जियोलॉजी के एचओडी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि देश में पहली बार सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई रांची यूनिवर्सिटी में शुरू हो रही है. स्टूडेंट्स को ग्लोबल लेबल का लैब उपलब्ध कराने के लिए रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐतिहासिक पहल की है. रांची यूनवर्सिटी के पीजी जियोलॉजी डिपार्टमेंट और एटॉमिक मिनरल डायरेक्टरेट एक्सपोरेलेशन एंड रिसर्च हैदराबाद (AMDER) के बीच करार (MOU) एमओयू हुआ.
रांची यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता और एएमडीईआर के डायरेक्टर डॉ. डीके सिन्हा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए. झारखंड में यूरेनियम का प्रचुर मात्रा अकूत भंडार है. इसलिए हॉयर एजुकेशन के लिए समझौता किया गया है.
