रांची: रांची में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रांची नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में सैनिटाइजेशन का कार्य त्वरित गति से करने का निर्णय लिया गया.
निगम की ओर से सैनिटाइजेशन में हो रही देरी को लेकर आपत्ति उठने लगी है. लिहाजा निगम के आला अधिकारियों की तरफ से इस बारे में विशेष निर्देश दिए गए हैं.
नगर आयुक्त मुकेश कुमार के तरफ से कहा गया है कि संक्रमण को रोकने के लिए रांची नगर निगम अपने जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निर्वहन करेगा.
इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहे गए हैं. स्वच्छता कार्य से जुड़े अधिकारियों को एक बार फिर पूर्व की तरह ही मोर्चा संभालने के लिए कहा गया है. बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए स्वच्छता बेहद आवश्यक है.
कंटेनमेंट जोन वाले इलाके में दिन में दो बार सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जाना है. इस कार्य में लगने वाले कर्मचारियों को पूरे एहतियात के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया है.
राजधानी रांची में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या लगातार बढ़ रही है. वर्तमान में करीब 2023 कंटेनमेंट हैं. राजधानी रांची का अधिकांश इलाका इसकी जद में है. लिहाजा निगम क्षेत्र में आने वाले इलाकों पर विशेष फोकस करने के लिए कहा गया है.

