बोकारो: बोकारो जिले में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस प्रकाश में आया है. बोकारो में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है. यह मामला भी साड़म क्षेत्र से ही जुड़ा हुआ है.
Also Read This: देर रात हिंदपीढ़ी में लोगों ने किया बवाल, प्रशासनिक टीम पर पथराव
उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया है, यह व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मृत बुजुर्ग के परिवार के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ है. उपायुक्त ने बताया, अबतक जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से कुल 133 सैम्पल का जांच रिपोर्ट प्राप्त हुआ है जिसमें से 124 मामले निगेटिव हैं.
कोविड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के सभी संक्रमितों की स्थिति सामान्य बनी हुई है.

