BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी… संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in समाचार
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी… संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र:  देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, बीते कुछ दिनों में लगातार नए मामलों का रिकॉर्ड टूट रहा है. कुल मामलों की संख्या एक लाख 38 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो वहीं मौत का आंकड़ा भी चार हजार को पार कर गया है. देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां सबसे अधिक केस हैं.

महाराष्ट्र में सोमवार सुबह तक 50 हजार से अधिक केस रिपोर्ट हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों की संख्या 1635 है. इनमें से सिर्फ मुंबई में ही 30 हजार केस और लगभग एक हजार मौतें हुई हैं. महाराष्ट्र में बीते दिन 3 हजार से अधिक मामले सामने आए थे, तो वहीं पचास से अधिक लोगों की जान गई थी.

महाराष्ट्र के बाद देश में गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना वायरस के केस ने रफ्तार पकड़ी है.

जानें 5 जगहों का हाल-

  • महाराष्ट्र: 50231 केस, 1635 मौत
  • तमिलनाडु: 16277 केस, 111 मौत
  • गुजरात: 14056 केस, 858 मौत
  • दिल्ली: 13418 केस, 261 मौत
  • राजस्थान: 7028 केस, 163 मौत

अगर पूरे देश की बात करें तो बीते चौबीस घंटे में कुल 6977 नए केस सामने आए हैं, जबकि 154 लोगों की मौत हुई है. देश में नए मामलों का ये सबसे अधिक आंकड़ा है, बीते चार दिनों से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो हर दिन पुराने मामलों का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ईद पर शेयर बाजार बंद, शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार 

Next Post

ये कैसा प्यार… पति को कुर्सी पर बांधा फिर घोंटा गला

Next Post
ये कैसा प्यार… पति को कुर्सी पर बांधा फिर घोंटा गला

ये कैसा प्यार... पति को कुर्सी पर बांधा फिर घोंटा गला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d