BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में संक्रमितों की संख्या पहुंची ढाई लाख के करीब, 6900 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in Uncategorized
देश में संक्रमितों की संख्या पहुंची ढाई लाख के करीब, 6900 लोगों की मौत

देश में संक्रमितों की संख्या पहुंची ढाई लाख के करीब, 6900 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस यानी कोविड 19 के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन का आज 75वां दिन है. वहीं लॉकडाउन-5.0 का आज सातवां दिन है. इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है.

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख के करीब पहुंच गया है जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 6,900 के उपर पहुंच चुका है. महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं.

कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है. हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं. अब तक 2,46,628 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर अब तक 6,929 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि देश में अब तक 1,19,292 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 2,46,628 है, जिसमें 6,929 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी देश में 1,20,406 एक्टिव केस हैं. वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,19,292 हो गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में 5, 220 लोग स्वस्थ्य हुए हैं.

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के रिकॉड 9,971 नए मामले सामने आए हैं जबकि 287 लोगों की मौतें हुई है. इससे पहले शनिवार को कोरोना के 9,887 नए मामले सामने आए थे जबकि रिकॉड 294 लोगों की मौत हुई थी. शुक्रवार को कोरोना के 9,851 नए मामले सामने आए थे जबकि 273 लोगों की मौतें हुई है. वहीं गुरुवार को कोरोना के 9,304 नए मामले सामने आए थे जबकि रिकॉड 260 लोगों की मौतें हुई थी.

आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 68 लाख 90 हजार के करीब पहुंच चुका है जबकि तकरीबन 4 लाख लोगों की अबतक मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोलियों से गूंजा शोपियां, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Next Post

योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु मनरेगा समन्वयक की बैठक, दिये कई दिशा निर्देश

Next Post
योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु मनरेगा समन्वयक की बैठक, दिये कई दिशा निर्देश

योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु मनरेगा समन्वयक की बैठक, दिये कई दिशा निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d