BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संक्रमितों की संख्या पहुंची ढाई लाख के पार, 7100 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in Uncategorized
संक्रमितों की संख्या पहुंची ढाई लाख के पार, 7100 लोगों की मौत

संक्रमितों की संख्या पहुंची ढाई लाख के पार, 7100 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस यानी कोविड 19 (Covid 19) के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन का आज 76वां दिन है. वहीं लॉकडाउन-5.0 का आज आठवां दिन है. आज से अनलॉक 1 का दूसरा चरण शुरू हो गया है. कुछ शर्तों के साथ आज से होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगह खुल चुके हैं, लेकिन इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है.

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया है जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 7,100 के ऊपर पहुंच चुका है. महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं.

कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है. हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं. अब तक 2,56,611 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर अब तक 7,135 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि देश में अब तक 1,24,094 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 2,56,611 है, जिसमें 7,135 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी देश में 1,25,381 एक्टिव केस हैं. वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,24,094 हो गया है.

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के रिकॉड 9,983 नए मामले सामने आए हैं जबकि 206 लोगों की मौतें हुई है. इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 9,971 नए मामले सामने आए थे जबकि 287 लोगों की मौतें हुई थी. वहीं शनिवार को कोरोना के 9,887 नए मामले सामने आए थे जबकि रिकॉड 294 लोगों की मौत हुई थी. शुक्रवार को कोरोना के 9,851 नए मामले सामने आए थे जबकि 273 लोगों की मौतें हुई है. वहीं गुरुवार को कोरोना के 9,304 नए मामले सामने आए थे जबकि 260 लोगों की मौतें हुई थी.

आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 70 के लाख करीब पहुंच गया है जबकि तकरीबन 4 लाख से ज्यादा लोगों की अबतक मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी में ढाई महीने के बाद आज से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स

Next Post

ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, रोजगार पर की गई चर्चा

Next Post
ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, रोजगार पर की गई चर्चा

ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, रोजगार पर की गई चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d