BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डोरियन तूफान में लापता लोगों की संख्या घटकर हुई 1,300

by bnnbharat.com
September 13, 2019
in समाचार
डोरियन तूफान में लापता लोगों की संख्या घटकर हुई 1,300

Number of missing people in Dorian storm decreased to 1,300

Share on FacebookShare on Twitter

सैन जुआन: बहामास में आपातकालीन सेवाओं ने कहा है कि विनाशकारी तूफान डोरियन के गुजरने के बाद लापता हुए लोगों की संख्या अब 1,300 है, जबकि हफ्ते की शुरुआत में यह संख्या 2,500 थी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (नेमा) ने गुरुवार को कहा कि संख्या में गिरावट उस वक्त आई जब शरणापन्न लोगों के साथ लापता हुए लोगों के नामों का क्रॉस-रेफरेंस किया गया.

तूफान डोरियन ने इस महीने की शुरुआत में कम से कम 50 लोगों की जान ले ली है. क्लीन-अप ऑपरेशन के जारी रहने से मृतकों की संख्या के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस कमीश्नर एंथनी फग्र्यूसन ने कहा कि पीड़ितों की तलाश की प्रक्रिया धीमी थी. उन्होंने कहा, “हमें वक्त लेकर एक-एक मलबे की जांच करनी होगी और इसमें लंबा वक्त लगने वाला है.”

प्रधानमंत्री ह्यूबर्ट मिननिस ने टेलीविजन पर बुधवार को कहा कि सरकार इस मामले में पारदर्शी है और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मृतकों की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराएगी.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने बहामास की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए 40 लाख डॉलर की सहायता राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की. अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि इस राशि का उपयोग सबसे अधिक प्रभावित द्वीप ग्रैंड बहामास और अबाको में लोगों को घर, खाना, दवाई और पानी उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लातेहार बरवाटोली में हाथियों का कहर, घर को किया क्षतिग्रस्त

Next Post

NTPC जमीन अधिग्रहण मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका

Next Post
NTPC जमीन अधिग्रहण मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका

NTPC जमीन अधिग्रहण मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d