BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साउथ दिल्ली में छह गुना बढ़ी मच्छरों की संख्या

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
साउथ दिल्ली में छह गुना बढ़ी मच्छरों की संख्या
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: क्या दिल्ली में आपको इस बार अपने घर के आसपास ज्यादा मच्छर लग रहे हैं? आपकी सोच सही है. इस बार दिल्ली में मच्छर पिछली बार से ज्यादा है और साउथ दिल्ली में तो छह गुना ज्यादा मच्छर बढ़ गए हैं. ये बात दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (SDMC) की तरफ से किए गए सर्वे से सामने आई है.

रिपोर्ट के अनुसार, एसडीएमसी ने पाया है कि दिल्ली के पश्चिम क्षेत्र में 7.2 यूनिट (व्यक्ति प्रति घंटा) पर सबसे ज्यादा डेंसिटी है. वहीं सेंट्रल जोन में 6.6 यूनिट, साउथ में 5.8 यूनिट और नजफगढ़ में सबसे 4.8 यूनिट डेंसिटीहै. एसडीएमसी ने इन इलाकों के कई जगहों से सैंपल लिए हैं.

एक मच्छर कई तरह की बीमारियों को फैलाने में सक्षम होता है. मच्छरों की वजह से मानसून के सीजन में डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया सबसे ज्यादा फैलता है. एडीज मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होता है.

डेंगू के अलावा एडीज मच्छर चिकुनगुनिया नाम की एक और बीमारी को फैलाने के लिए भी जाना जाता है. एक और बीमारी है मलेरिया जो मच्छर के काटने से फैलती है और ये हर सीजन में काफी लोगों को संक्रमित करती है.

क्लूलेक्स मच्छरों के काटने से त्वचा संबंधी दिक्कतें होती हैं. जापानी इंसेफेलाइटिस या आम भाष में इसे जापानी बुखार भी कहा जाता है एक ऐसी बीमारी है. एशिया में इस बीमारी के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं. ये बीमारी बच्चों में भी हो जाती है लेकिन राहत की बात ये है कि इस बुखार का वैक्सीन है जो बच्चों में लगवा दिया जाये तो उनको इस बीमारी से बचाया जा सकता है.

हाल ही में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी शासित एमसीडी पर मच्छरों की दवा के छिड़काव के 100 करोड़ गटक जाने का आरोप लगाया था. आप नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, “बीजेपी को यह लगता है कि यह आखिरी अवसर है इसलिए मच्छरों की दवा के छिड़काव के 100 करोड़ रुपए भी किसी तरह से खा लिए जाएं.

केंद्र का सर्वे यह कहता है कि आज दिल्ली सबसे गंदी अवस्था में है. उसके कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं और दिल्ली में दवाई का छिड़काव नहीं होने के कारण मच्छर मर नहीं रहे हैं. दिल्ली का बुरा हाल हो चुका है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रचंड गर्मी का असर: 13 प्रतिशत तक महंगे हुए AC और फ्रिज

Next Post

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ते मामलों के लिए शादी, निकाय चुनाव और किसान आंदोलन को ठहराया जिम्मेदार

Next Post
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ते मामलों के लिए शादी, निकाय चुनाव और किसान आंदोलन को ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ते मामलों के लिए शादी, निकाय चुनाव और किसान आंदोलन को ठहराया जिम्मेदार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d