लोहरदगा : सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार द्वारा जानकारी दी गयी कि आज जिले में आज अब तक कोरोना वायरस से 17 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इनमे 15 पुरुष और 2 महिलाएं हैं. इस प्रकार जिले में कुल कोविड-19 के अब तक 573 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है. अब तक 441 लोगों को पूर्णतः स्वस्थ होने व कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. कोविड-19 की वजह से जिला में 02 मौतें हुई है और एक अन्य मौत किसी अन्य कारणों से हुई है. कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आने व पूर्णतः स्वस्थ होने पर आज 30 लोगों (20 पुरुष एवं 10 महिला) को डिस्चार्ज किया गया.

