BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में पांच लाख से अधिक मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
झारखंड में पांच लाख से अधिक मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी
Share on FacebookShare on Twitter

15 नवंबर से 16 दिसंबर 2020 तक चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

 रांची:- झारखंड में पांच लाख से अधिक मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. राज्य भर में 15 नवंबर  से लेकर 16 दिसंबर 2020 तक चले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में 5,02,040 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने शुक्रवार को रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशित आज 15 जनवरी को किया जा रहा है. प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं के आंकड़ों के आधार पर आयोग द्वारा विहित प्रपत्र 1 से 8 में मतदाताओं के सांख्यिकीय आंकड़े तैयार किये गये हैं. उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,35,39,328 हो गयी, जबकि इससे पूर्व सूबे में मतदाताओं की कुल संख्या 2,30,37,288 थी. इस तरह से राज्य में करीब 2.18 प्रतिशत मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जो पिछले पांच सालों में सबसे अधिक है.

उन्होंने बताया कि पुरुष मतदाताओं की संख्या में 2,43,499 की कुल वृद्धि दर्ज की गई है,  वही महिला मतदाताओं की संख्या में कुल वृद्धि 2,58,496 की वृद्धि हुई है, जबकि तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या में कुल 45 की वृद्धि दर्ज की गई है. इस प्रकार आज प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में पुरुष मतदाता की संख्या 1,21,89, 293 और महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,13,49,698 है. वहीं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 337 हो गई है.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व का सबसे बडा और सस्ता टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में: जफर इस्लाम

Next Post

जिलों में बेकार पड़े हैं डीएमएफटी के अरबों रुपये :लंबोदर महतो

Next Post
जिलों में बेकार पड़े हैं डीएमएफटी के अरबों रुपये :लंबोदर महतो

जिलों में बेकार पड़े हैं डीएमएफटी के अरबों रुपये :लंबोदर महतो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d