BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोबाइल पर बात करते हुए नर्स ने दी कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
मोबाइल पर बात करते हुए नर्स ने दी कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर: कानपुर, तीन अप्रैल कानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. एक नर्स ने कथित तौर पर मोबाइल पर बात करते हुए एक महिला को कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक दे दी.

इसके बाद महिला के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और बाद में जिलाधिकारी व मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी समेत कई अधिकारियों को नर्स की लापरवाही के बारे में सूचित किया.

परिजनों ने पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को कमलेश कुमारी कोरोना टीके की खुराक लेने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र गई थीं जहां एएनएम अर्चना ने उन्हें मोबाइल पर बातचीत करते हुए टीके की दो खुराक लगा दीं.

परिजनों का आरोप है कि जब दो बार टीका लगाये जाने पर कमलेश ने नर्स को टोका तो उसने माफी मांगने के बजाय उसे फटकार लगाई.

परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोहरी खुराक के कारण कमलेश के हाथ में हल्की सूजन आ गई हालांकि कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखा.

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने सीएमओ को घटना की जांच करने और तथ्यों की पड़ताल करने के निर्देश दिये हैं. शनिवार शाम तक इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई है.

कानपुर देहात के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी राजेश कटियार ने कहा कि मंडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा था जहां कमलेश कुमारी पहली खुराक लेने गई थी और उन्हें कथित तौर पर नर्स द्वारा दोहरी खुराक देने की शिकायत मिली.

सीएमओ ने कहा कि दोहरी खुराक लगाये जाने के आरोप के बाद कमलेश कुमारी को निगरानी के लिए कुछ समय रोका गया.

उन्होंने कहा कि आज शाम तक वरिष्‍ठ चिकित्‍सक मामले की जांच कर रिपोर्ट देंगे जिसे जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव: बंधु तिर्की चला रहे जनसंपर्क अभियान, किए कई वायदे

Next Post

साइबर अपराधियों ने चुराया पुलिस का चैन, ठगों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस पहुंची गिरिडीह

Next Post
जामताड़ा के साइबर ठगों ने बटोरी सुर्खियां, अमेरिका करेगा रिसर्च, जानें पूरा खेल…

साइबर अपराधियों ने चुराया पुलिस का चैन, ठगों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस पहुंची गिरिडीह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d