BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छेड़खानी मामला: नर्सों ने किया प्रदर्शन, कहा- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो ठप करेंगे काम

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
छेड़खानी मामला: नर्सों ने किया प्रदर्शन, कहा- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो ठप करेंगे काम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के सदर अस्पताल में बुधवार को जिले के 14 प्रखंडों की नर्सों ने प्रदर्शन किया. ये 1 फरवरी की रात बेड़ो में नर्स सुधा कुमारी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध कर रही थी. एएनएम-जीएनएम कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहीं नर्सों ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर उस शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ये काम का बहिष्कार करेंगी.

संघ की महासचिव वीणा कुमार ने बताया कि ये इनका सांकेतिक प्रदर्शन था. इन्होंने रांची सदर अस्पताल में दो घंटे का प्रदर्शन किया और सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा है. इसके साथ ही बेड़ो में अलग से प्रदर्शन किया जा रहा है. जिले भर की नर्सों को उनका समर्थन प्राप्त है.

संघ के सदस्यों ने बताया कि 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक अपराधी बेखौफ घूम रहा है. उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है. 24 घंटे ड्यूटी करने के बावजूद भी हमारी नर्सेज सुरक्षित नहीं है. तो समाज की सामान्य महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकती हैं.

संघ के सदस्यों ने कहा कि अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम सभी एनएचएम, एएनएम, जीएनएम पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप कर देंगे.

महासचिव वीणा सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रधान सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा परिवार कल्याण विभाग भी संज्ञान में ले और कार्रवाई करे. यह स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा मामला है. नर्स को दिन-रात मरीजों की सेवा करनी होती है अगर वे असुरक्षित महसूस करेंगी तो काम कैसे कर पाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रीति जिंटा का खुलासा, बोली: खुद को बेचना नहीं चाहती इसलिए बनाई दूरी

Next Post

एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू, किया चक्का जाम

Next Post
एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू, किया चक्का जाम

एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू, किया चक्का जाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d