रांची:- रांची स्थित फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 17 वां लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया . जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता , पूर्व मेयर रमा खलखो और मेदांता अब्दुर रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल के सीनियर एडवाइजर सैयद अहमद अंसारी , एडवाइजर मंजूर अहमद अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में बन्ना गुप्ता एवं विशेष अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया तथा छात्र-छात्राओं को नर्सिंग कैप पहनाकर उन्हें नर्स का शपथ दिलाया गया . इसके साथ साथ स्टेट टॉपर जीएनएम के तौसीफ इकबाल द्वितीय वर्ष प्रथम रैंक तथा विशाल कुमार द्वितीय रैंक, बीएससी नर्सिंग यूनिवर्सिटी टॉपर लवली कुमारी प्रथम रैंक अकादमिक टोपर नूर मोहम्मद, नेहा कुमारी, वर्षा कुमारी, रेखा कुमारी को सम्मानित किया गया एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए. मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता ने कहा कि द्वीप का अर्थ अँधेरे को उजाला करना है, आशा देना और अपने आप को किसी और के लिए समर्पित करना है! इसी लिए आज का कार्यक्रम लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी आप सभी उभरते नर्सेस की जिंदगी में ये द्वीप का बहुत महत्व है, जिस तरह फ्लोरेंस नाइटिंगेल जिसे हम लेडी विथ लैंप के नाम से जानते हैं! कितने ही लोगों के जिंदगी में उजाला बन के आयी थी उसी नक़्शे कदम पे आप सभी नर्सेस को प्रशिक्षण लेकर हर वो व्यक्ति की जीवन का आशा बनना है, जिन्हें जरुरत है! लैंप लाइटिंग और कैपिंग सेरेमनी ये दर्शाता है की ये बच्चे नर्सिंग के दुनिया में पहला कदम रखने जा रहे ! आज नर्सिंग को हम नोबेल प्रोफेशन कहते हैं, जहाँ नर्सेस सेवा भावना से देखती है, उनके दर्द को अपना दर्द समझती हैं, उनके तकलीफ को अपना तकलीफ, उनके परेशानी को अपना परेशानी वो ये नहीं देखती की मरीज किस जाती का है, अमीर है या गरीब, किस रंग का है . उनका बस एक ही लक्ष्य है कि दुनिया को रोग मुक्त बनाना है .
नर्सिंग प्रोफेशन आज की दुनिया में एक चुनौतीपूर्ण प्रोफेशन है, यहाँ हर मोड़ में कुछ नयी बाधा आती रहती है और उन बाधावों को पार करते हुए आप सभी को आगे बढ़ना है और मैं सभी छात्रों को सम्मान देना चाहता हूँ की वो इस प्रोफेशन को चुने हैं और उन माता-पिता को भी नमन करता हूँ जो अपने बच्चो को इस प्रोफेशन को चुनने के लिए प्रेरित किये .
विशिष्ट अतिथि रमा खलखो ने कहा कि यह बात सच है कि एक मरीज का इलाज डॉक्टर करता है मगर उस मरीज की देखभाल नर्स करती है वह मरीज से सिर्फ बाहरी जख्मों पर ही नहीं बल्कि उनके अंदरूनी रखना पर भी मरहम लगाती है ऐसी मदद की जरूरत मरीज को तब और ज्यादा महसूस होती है जब उसे बताया जाता है कि उसे कोई जानलेवा बीमारी है जब वह कुछ दिनों का मेहमान है रोगी के लिए एक नर्स को मां बनना पड़ता है श्रीमान मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि आज आप सभी उपस्थित छात्र- छात्राएं ऐसे द्वार पर खड़े हैं जिनके खुलते ही आप उस समाज मैं कदम रखते हैं जहां शारीरिक सुख से अलग हट के कोई और भी दुनिया है जहां आपको गर्व से खड़ा होना होता है सच्ची लगन से रहना और डेट विश्वास से बने रहता है लोगों की सेवा में डटे रहना है !
फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के निदेशक मो० एहसान अंसारी ने धन्यवाद् ज्ञापन करते हुए कहा की “स्वाश्थ्य सेवा में नर्सों की अहमियत बहुत बड़ी है, इसलिए वे सारी दुनिया के लोगों के स्वाश्थ्य के लिए बहुत कुछ कर सकती है, हर देश की स्वाश्थ्य व्यवस्था में काबिल स्वाश्थ्य सेवको में नर्सो की संख्या कुल मिलाकर 80 प्रतिशत है और इस संख्या से साफ़ जाहिर होता है कि 21 सदी का लक्ष्य हासिल करने में वे स्वाश्थ्य के क्षेत्र में जरुरी सुधर ला सकती है ! मौके पर संस्था के प्राचार्य जे एंजेलिन जिन्नत कौसर डॉक्टर शाहीन कौशर सुहास मुशर्रफ हुसैन शोएब अख्तर बारबरा बिन्हा विनीता खलखो रश्मि तिर्की विजयाश्री कुमारी नीलिमा नेहा लकड़ा डेविड अर्चना अंजू कलाम अंसारी हाजी मंसूर अंसारी अजहरुद्दीन शाहनवाज प्रियातोश रंजन आदि उपस्थित थे !

