मेदिनीनगर: समाज कल्याण विभाग की ओर से सितंबर माह में चलाये जा रहे पोषण माह को सफल बनाने को लेकर तेजस्विनी परियोजना के लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है. प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने तेजस्विनी परियोजना को भी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया है.
तेजस्विनी परियोजना के सभी लाभुकों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई. तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक गनौरी विश्वकर्मा ने बताया कि 21,372 लाभुकों को सही पोषण, खानपान इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है.
प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि पोषण माह को सफल बनाने हेतु डिजिटल माध्यम का भी सहारा लिया जा रहा है. लोगों को बल्क कॉल कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित अन्य जानकारियों से संबंधित प्रचार-प्रसार की जा रही है.

