BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमृतनगर में पोषण ज्योत प्रस्थान उत्सव का हुआ आयोजन

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in Uncategorized
अमृतनगर में पोषण ज्योत प्रस्थान उत्सव का हुआ आयोजन

Nutrition Jyoti departure festival organized in Amritnagar

Share on FacebookShare on Twitter

हज़ारीबाग़: राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत ‘‘पोषण ज्योत प्रस्थान उत्सव’’ कार्यक्रम का शुभांरभ स्थानीय अमृतनगर उच्च विद्यालय, अमृतनगर में की गई. पोषण ज्योत प्रस्थान उत्सव का शुभांरभ सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं हजारीबाग के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पोषण ज्योत प्रज्जवलित कर किया. इस अवसर पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पोषण के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पोषण के पंचसूत्र एवं कुपोषण से मुक्ति के संदेष को जन-जन तक व्यापक रूप से पहुंचायें. सदर विधायक ने पोषण से संबंधित पोस्टर का विमोचन अपने वाहन पर चिपका कर किया.

उन्होंने बताया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण के प्रति लोगों के बीच प्रचार-प्रसार कर अपने जिले को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का कार्य करें. उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में एल0ई0 वाहन के माध्यम से पोषण के पंचसूत्र की जानकारी दी जा रही है. उपायुक्त ने कहा कि जिला के प्रत्येक विधानसभा से ‘‘पोषण ज्योत प्रस्थान उत्सव’’ का आयोजन किया जायेगा. सदर विधायक एवं उपायुक्त ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को पोषण शपथ भी दिलाया. कार्यक्रम के दौरान एल0ई0 वाहन के माध्यम से पोषण संबंधित ऑडियो- विडियो का प्रसारण किया जा रहा है. रंगोली, पेटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी षिप्रा सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, स्वच्छ भारत प्रेरक निषात फिरदौस, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएँ सहित विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाएँ सहित छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेक्स रैकेट चलाने वाले 7 गिरफ्तार

Next Post

कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम होगा ‘इंदिरा गांधी भवन’

Next Post
कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम होगा ‘इंदिरा गांधी भवन’

कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम होगा ‘इंदिरा गांधी भवन’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d