लातेहार: महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा की ओर से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण माह के तहत बहुद्देशाीय भवन में पोषण कार्यशाला सह सेमिनार आयोजित की गई. कार्यशाला का उद्घाटन जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, नगर पार्षद अध्यक्ष सीतामणि तिर्की एवं आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि स्वस्थ समाज निर्माण के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी है.
उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन नहीं मिलने के कारण कुपोषण बढ़ रहा है. उन्होंने कुपोषण के प्रति जागरूक होने एवं पौष्टिक आहार का सेवन करने को लेकर प्रेरित किया. उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि सरकार के द्वारा महिलाएं एवं बच्चों के लिए योजनाएं संचालित कर पौष्टिक आहार दिए जा रहे है, लेकिन जागरूकता के अभाव में योजनााओं के लाभ से वंचित हो जा रहे है जिससे कुपोषण का शिकार हो जा रहे है. उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही कुपोषण खत्म होगा.
मिश्रा ने कहा कि पोषण माह का उदेश्य पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता लाना ही है और यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक जिले से कुपोषण खत्म नहीं हो जाता है. उन्होंने गर्भवति महिलाएं, किशोरियों एवं बच्चें को पौष्टिक आहार ले कर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की. सीतमणि तिर्की ने कहा कि कुपोषण अभिशाप है और यह जागरूकता से ही खत्म होगा. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति लता मुर्मू ने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं पौष्टिक आहार का सेवन करने एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जागरूक होकर उठाने की अपील की.
साथ ही कुपोषण से बचने के लिए पांच सूत्र की जानकारी भी दी. मौके पर जिला भु-अर्जन पदाधिकारी जोसेफ कंडुलना, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर, सभी सीडीपीओ, एलएस समेत विभाग के कर्मी मौजूद थे. इससे पूर्व सभी अतिथियों का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा गुलस्ता देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में मंच का संचालन एलपीओ मनोज कुमार सिंह एवं एलएस सुषमा कुमारी के द्वारा किया गया.
महिलाओं का हुआ गोदभराई
पोषण माह के तहत आयोजित कार्यशाला में गर्भवति महिलाओं का गोदभराई किया गया. महिलाओं का गोदभराई जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा एवं नगर पार्षद अध्यक्ष सुनीता कुमारी के द्वारा किया गाया. इस दौरान सरिता देवी, संगीता देवी, फुलकुमारी, मुनिका देवी, सरिता देवी, गीता देवी एवं संगीता देवी का गोदभराई किया गया. वहीं छह माह के बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया.
छात्राएं हुई सम्मानित
पोषण माह के दौरान कुपोषण के प्रति जागरूकता लाने को लेकर क्विज एवं स्पीच प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान जयश्री कुमारी, प्रिया कुमारी, मोनिका कुमारी एवं रिया कुमारी को सम्मानित किया गया. सभी प्रतिभागियों को सम्मानित मुख्य अतिथि सुनीता कुमारी, उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा एवं नगर पंचायत अध्यक्षा सीतामणि तिर्की द्वारा किया गया.
कस्तूरबा की छात्राओं ने नाटक का किया मंचन
बहुद्देशाीय भवन में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में कुपोषण के प्रति जागरूक एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को लेकर लघु नाटक दिखा कर जागरूक किया गया. नाटक के मंचन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं के द्वारा की गई. नाटक को सभी लोगों ने सराहा एवं छात्राओं की कला की सराहना की.
कुपोषण के प्रति हस्ताक्षर अभियान हुआ आरंभ
जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में लोगों में जागरूकता लाने के उदेश्य से हस्ताक्षर अभियान का आरंभ किया गया. हस्ताक्षर अभियान में जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्षा सीतामणि तिर्की, आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति लता मुर्मू ने हस्ताक्षर की.

