BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदर्शन न करने देने पर बाबूलाल के भाई का आपत्तिजनक बयान, कहा- SDM को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटेंगे

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
नेता प्रतिपक्ष की मांग, भाजपा विधायक अब वेल में नहीं आएंगे: बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के भाई नुनूलाल मरांडी ने गिरिडीह एसडीएम के प्रति आपत्तिजनक बयान दिया है. वह एसडीएम प्रेरणा दीक्षित के प्रदर्शन की अनुमति ना देने को लेकर नाराज थे. दरअसल बालू घाटों की नीलामी को लेकर 8 दिसंबर को प्रदर्शन आयोजित किए जाने की अनुमति मांगी गई थी जिसे एसडीएम ने मना कर दिया था.

मरांडी ने कहा कि यहां की एसडीएम खुद को हिटलर समझ रही हैं. वह ज्यादा हिटलर बनने की कोशिश न करें. अन्यथा आने वाले समय में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो हमलोग उन्हें उखाड़ कर फेंक देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि आठ दिसंबर को  अगर एसडीएम ने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी ट्रैक्टर में बांधकर घसीट दिया जाएगा.

मरांडी ने कहा कि कृषि नीति के संदर्भ में झामुमो और कांग्रेस के लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है. मरांडी ने आगे कहा कि कि झारखंड में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है इसलिए झामुमो व कांग्रेस जनता को बरगला रही है.

भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दूबे ने कहा कि नुनूलाल मरांडी भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता हैं. अगर उनका ऐसा बयान है तो यह उनका व्यक्तिगत बयान होगा. पार्टी का इस तरह से कोई बयान नहीं हो सकता है. दुबे ने कहा कि भाजपा किसी अधिकारी व पदाधिकारी व आम जनता के प्रति इस तरह की टिप्पणी नहीं कर सकती है. भाजपा कभी भी किसी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की इजाजत नहीं देती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैद से छूटे 14 भारतीय नाविक भारत के लिए रवाना

Next Post

नासा ने शेयर की ब्रह्मांड की चौंकाने वाली अद्भुत तस्वीरें

Next Post
नासा ने शेयर की ब्रह्मांड की चौंकाने वाली अद्भुत तस्वीरें

नासा ने शेयर की ब्रह्मांड की चौंकाने वाली अद्भुत तस्वीरें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d