बोकारो:- बेरमो विधानसभा उपचुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आज वरीय निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद ने बेरमो विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों सहित जरीडीह प्रखंड के आरजू पंचायत में बनाये गए क्लस्टर का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी जरीडीह श्रीमती मोनिया लता को क्लस्टर पर सभी सुविधा को ससमय उपलब्ध कराने का निदेश दिया. उन्होंने मुख्यरूप से क्लस्टर पर रहने की अच्छी व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बिजली, जेनरेटर सहित अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने को कहा. साथ मतदान केंद्रों पर भी बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, छाया की व्यवस्था करने का भी निदेश दिया. उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर नाम, कुल मतदाता सहित अन्य जानकारी को अंकित की सूची को भी देखा.
निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी जरीडीह मोनिया लता सहित अन्य उपस्थित थे.
