BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओडिशा सरकार ने ‘PPE Kit’ लेने से किया इंकार

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in समाचार
ओडिशा सरकार ने ‘PPE Kit’ लेने से किया इंकार
Share on FacebookShare on Twitter

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने पीपीई किट लेने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीपीई किट ले जाने वाले कई ट्रक ओएसएमसीएल के गोदाम के बाहर फंसे हुए हैं.

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की बढ़ती मांग के बावजूद, पिछले कई दिनों से भुवनेश्वर में ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएसएमसीएल) परिसर में लगभग 40 ट्रक फंसे हुए हैं.

सूत्रों के अनुसार, ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड विभिन्न एमएसएमई आपूर्तिकर्ताओं से डिलीवरी ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहा है.

नाम न बताने की शर्त पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमने ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड से पुष्टि के बाद पीपीई किट का उत्पादन शुरु किया था, जिसकी डिलेवरी का अंतिम समय जुलाई थी, लेकिन अब ओएसएमसीएल डिलीवरी ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहा है.”

निगम ने जुलाई तक पीपीई किट मांगने के लिए निविदा जारी की थी. बाद में उन्होंने आपूर्तिकर्ताओं से कहा कि 26 मई के बाद डिलेवरी स्वीकार नहीं होगी.

विशेष रूप से ओएसएमसीएल ने 15.7 लाख पीपीई किट, 2.2 करोड़ ट्रिपल-लेयर मास्क, 7.5 लाख एन 95 मास्क, 1.7 करोड़ नोज क्लिप एडप्टबल मास्क और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अन्य गियर की मांग की थी.

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रदीप कुमार महापात्र ने बताया कि इस मामले पर सोमवार को फैसला किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़

Next Post

PM मोदी थोड़ा देर में देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’

Next Post
PM मोदी थोड़ा देर में देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’

PM मोदी थोड़ा देर में देशवासियों से करेंगे 'मन की बात'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d