रांची:- झारखंड में उद्योगों के विस्तार के साथ ही विस्थापन एक बड़ी समस्या रही है. भारी अभियंत्रण संगठन, एचईसी के 32 गांव के विस्थापितों ने अपने हक को लेकर रांची मे आज रैली का आयोजन किया.
एचइसी विस्थापितों की रैली को संबोधित करते हुए मांडर विधायक बंधु तिर्की ने कहा है कि एचईसी से 32 गांवों के लगभग 25 हजार लोग विस्थापित हुए हैं, लेकिन सरकार के रिकॉर्ड में लगभग 400 के ही नाम दर्ज हैं. विस्थापितों के पुनर्वास के लिए आयोग गठित करने की मांग की जा रही है.
इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि सरकार से वार्ता कर एचईसी हटिया के विस्थापितों की समस्या का जल्द ही निराकरण किया जाएगा.

