शशिभूषण दूबे कंचनीय
मिर्जापुर : सोशल मीडिया (फेसबुक) पर अपने फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पोस्ट कर आपत्तिजनक कमेन्ट करने वाले अवधेश कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अभियुक्त के खिलाफ थाना अहरौरा में 07 जून को धारा 153ए(2), 505 (2) भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त ने अपने फेसबुक पोस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया.

