रांची: श्री महावीर मंडल रांची के मंत्री शंकर प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रीय आपदा इस संकट की घड़ी में एक संप्रदाय विशेष के चंद लोग सफाईकर्मी एवं प्रशासनिक कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे हैं.
किसी भी दृष्टिकोण से उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है. यह कदम घोर निंदनीय है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. इस दिशा में सफाईकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी जो मानवीय दृष्टिकोण से सूझबूझ के साथ काम कर रहे हैं, इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है.
इस संकट की घड़ी में सभी लोगों से विनती है कि स्वयं परिवार नगर जिला और राष्ट्रहित में प्रशासनिक दिशा-निर्देश का पालन करें. साथ ही साथ समस्त हिंदू समाज से विनती किया कि प्रशासन से कदम से कदम मिलाकर हर कामों में उन्हें सहयोग दें एवं शांति संयम एवं विवेक से इस संकट की घड़ी में पूरे राष्ट्र के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहें.
श्री महावीर मंडल के पुरुषोत्तम मालाकार एवं अक्षय प्रसाद सिंह ने लोगों से विनती किया कि जरूरतमंद को कच्ची सामग्री ज्यादा से ज्यादा व्यवस्था कराएं एवं जरूरतमंद को जो सामग्री दिया जा रहा मानवीय दृष्टिकोण से उनकी फोटो फेसबुक व्हाट्सएप और मीडिया में ना डालें.
साथ ही जिनको की भोजन सामग्री की जरूरत है अक्षय प्रसाद सिंह मोबाइल नंबर 91131 50942 पर संपर्क कर सकते हैं. भोजन सामग्री वितरण में सेवा भारती का कार्य प्रशंसनीय है. उनका इस दिशा में किया गया कार्य का हम प्रशंसा करते हैं.

