मुंगेर; भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 76 वां जन्म दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों में सभी विभागों के प्रधान के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ लिया कि वे जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना, सभी भारतवासी की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे. हिसा का सहारा लिए बगैर सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने का प्रयास करेंगे. राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए शहीद होने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को भावपूर्ण स्मरण और श्रद्धांजलि के साथ सद्भावना दिवस के रूप में मनाने के क्रम में सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों ने अपने मातहत कर्मियों को शपथ दिलाई. वही इस अवसर पर एसडीओ उपेंद्र सिंह, बीडीओ श्याम कुमार, सीओ वंदना कुमारी, एसडीपीओ रमेश कुमार, तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय प्रमुख ने अपने अपने मातहत कर्मचारियों को शपथ दिलाई.

