BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अफसर नहीं उठा रहे मजदूरों का फोन, स्थिति भयावह: डॉ. लंबोदर महतो

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in Uncategorized
अफसर नहीं उठा रहे मजदूरों का फोन, स्थिति भयावह:  डॉ. लंबोदर महतो
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने संवैधानिक पद पर बैठे लोगों से नियमानुकूल और कानून सम्मत व्यवहार करने की अपेक्षा जताई है.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में कानून का उल्लंघन किया गया वह किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है. जिस प्रकार से संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम द्वारा दबाव डालकर कई बसों में लोगों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया, वह पूरी तरह से गलत और निंदनीय है.

जब एक तरफ सरकार कह रही है कि जो जहां है वहीं रहे. सभी उपाय किए गए हैं और किए जा रहे हैं तो फिर सरकार के मंत्री द्वारा इस तरह के कृत्य किए जाने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार की कही गई बात में ही विरोधाभास है और कथनी व करनी में अंतर नजर आ रहा है.

Also Read This: पहली बार 24 घंटे में सामने आए 386 नए मामले, 134 तबलीगी मरकज के केस

अब जब कोरोना संक्रमण की पुष्टि झारखंड में हो गई है तो उस परिपेक्ष्य में कानून का पालन कड़ाई से किया जाना चाहिए. ताकि अन्य लोगों में करोना का संक्रमण नहीं फैल सके. डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे झारखंड के लोगों की स्थिति ठीक नहीं है. ऐसे लोग सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर रहे हैं तो वह व्यस्त- व्यस्त बताता है और फोन करने वाले का दिन इसी में गुजर जा रहा है.

यही हाल राज्यवार बनाए गए नोडल पदाधिकारियों का है. एक दो पदाधिकारियों को छोड़कर कोई अन्य पदाधिकारी से फोन पर बात होना तो दूर किसी तरह की सुगबुगाहट भी नहीं होती है. कई पदाधिकारियों ने अपने फोन को डाइवर्ट करके रख दिया है. जनता परेशान और बेहाल है.

ऐसा लग रहा है कि राज्य सरकार सिर्फ हेल्प नंबर जारी कर और नोडल पदाधिकारी की घोषणा कर जनता को यह बता दी है कि हमने अपना काम कर लिया है. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों में फंसे लोग हम से सीधे पर फोन करके अपने परेशानी बता रहे हैं.

Also Read This: कांग्रेस को मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर भरोसा नहीं: प्रतुल शाहदेव 

उन्होंने कहा कि बिहार और केरल में फंसे मजदूरों ने हमें खाद्यान्न मिलने की बात बताई है जबकि महाराष्ट्र में फंसे मजदूरों ने यह बताया है कि यहां स्थिति अत्यंत खराब है. खाद्यान्न उपलब्ध होना तो दूर रहने की भी स्थिति ठीक नहीं है.

डा. लंबोदर महतो ने अपने स्तर से कई मजदूरों के एकाउंट में नेट बैंकिंग के जरिए पैसा ट्रांसफर कराया है और अपने संपर्क के लोगों से फंसे लोगों के बीच खाद्यान्न उपलब्ध कराया है. यह कार्य उन्होंने पुणे में फंसे मजदूरों के बीच भी किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमात से लौटे हाजी को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया

Next Post

गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया गया

Next Post
गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया गया

गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d