BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अधिकारी,कर्मचारी कार्यशैली में लाएं सुधार,नही तो कार्रवाई के लिए रहे तैयार: विधायक

by bnnbharat.com
July 30, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

विधायक ने प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल व प्रखंड कार्यालय,एफसीआई गोदाम,बीआरसी एवं पावर सबस्टेशन का औचक निरीक्षण किया

बरकट्ठा: समर्थकों संग क्षेत्रीय विधायक ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सभी विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण करने पहुँचे। सर्वप्रथम विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव द्वारा प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।जहाँ बीडीओ सह सीओ को छोड़कर सभी कर्मी उपस्थित थे।

ज्ञात हुआ कि बीडीओ सह सीओ निर्मल सोरेन ज़िला मुख्यालय में आवश्यक बैठक में शामिल होने हेतु हज़ारीबाग गए हुए थे।इस दौरान मनरेगा सभागार में विधायक ने उपस्थित सभी प्रखंड कर्मी,अधिकारी एवं अंचल कर्मी, अधिकारी व ,पंचायत सेवक कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आनेवाले लोगो की समस्याओं का भी निराकरण किया ।

विधायक ने सभी कर्मचारियों को मुख्यालय में रहकर जनता के समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जनता से लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि अधिकारी या कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय में नही बैठते है।अधिकारी ,कर्मचारी को अपने कार्यशैली में सुधार लाने का हिदायत दिया गया। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि रैयतो व किसानों को बेवजह परेशान करना बंद करें।सरकारी नियमानुसार गैरमजरूआ जमीन का भी ऑनलाइन राशिद त्वरित गति से काटने का उन्होंने निर्देश दिया।साथ ही खतियान का ऑनलाइन डेटा एंट्री जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दी गई।

ग़ैरमजूरवा जमीन राशिद निर्गत करने में उत्प्न्न कठिनाई हेतु मौके पर विधायक ने भू-राजस्व मंत्री से दूरभाष पर बात की एवं कर्मचारियों को संतुष्ट करवाया। उन्होंने जनता के हर काम ससमय सुनिश्चित करने की बात कही।वहीं एफसीआई गोदाम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

विगत दिनों से बिजली ठप की समस्या शिकायत पर निराकरण हेतु विधायक के प्रयास पर नया पावर ट्रांसफार्मर लाया गया।जहाँ 24 घण्टे में बिजली ब्यवस्था बहाल तो हो गई।पर विद्युत सबस्टेशन में अन्य समस्या का पूर्ण निराकरण नही हो पाया है।विद्युत कर्मी द्वारा बताया गया कि विगत कई वर्षों से पावर सबस्टेशन में लगे सभी पांचों ब्रेकर फेल है।मौके पर विधायक ने जीएम से दूरभाष पर बात कर शीघ्र ब्रेकर को बदलने का निर्देश दिया गया।अधिकारी ने सभी ब्रेकर बदलने का आश्वाशन दिया।

विधायक ने कहा कि बेडोकला और तुर्कबाद में शीघ्र ही विद्युत सबस्टेशन निर्माण हेतु शिलान्यास के लिए जीएम को निर्देश दिया गया।विधायक ने कहा क्षेत्र की जनता को 24 घण्टे बिजली और हाई वोल्टेज के साथ बिजली मिले इसके लिए हम दृढ़निश्चयी है।इस निमित हमने पूरे विधान सभा मे सात विद्युत सबस्टेशन व दो पावर ग्रिड बरकट्ठा के शिलाडीह गांव व जयनगर के महुआ टांड में बनाने का मंजूरी दिलवाई गई है।वहीं बीआरसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक,मुखिया बसंत साव,गोपाल प्रसाद,बिमलेश मोदी,बिस सूत्री सदस्य खलील अंसारी,राजकुमार गिरी,जसीम खान,शिबू मांझी,महावीर यादव,अशोक गुप्ता,पसस0अशोक गुप्ता समेत कई लोग शामिल थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनता दरबार में ट्राय सायकिल के लिये दिव्यांग ने उपायुक्त से लगायी गुहार, दो घंटे के अंदर मिला ट्राय सायकिल

Next Post

क्रिमिनल पर अपना खौफ दिखाने वाले डॉक्टर अजय को डरा रही है अपनी ही पार्टी

Next Post

क्रिमिनल पर अपना खौफ दिखाने वाले डॉक्टर अजय को डरा रही है अपनी ही पार्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d