नई दिल्ली: मेरठ SP द्वारा प्रदर्शकारियों को पाकिस्तान जाने वालो बयान पर प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला किया.
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है.

