धनबाद: छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार को एसडीओ राज महेश्वरम और डीएसपी मुकेश कुमार ने जिले के समस्त छठ घाटों के विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों ने बेकारबांध छठ घाट का जायजा लिया. अधिकारियों ने निरीक्षण के क्रम में घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
राज महेश्वरम ने बताया घाटों पर दो समय अर्घ्य देने हेतु छठ व्रती के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से तथा घाट आने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए घाटों पर लाइटिंग पर्याप्त होनी चाहिए.
मुकेश कुमार ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बलों की नियुक्ति सभी घाटों पर की जाएगी. इसके अलावे वरीय पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है.
ट्रैफिक प्लान को व्रतियों के सुविधा अनुरूप तैयार किया जा रहा है. घाट पहुंचने में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

