गुना: कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने कहा है कि जिलाधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना अथवा अनुमति के अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से बाहर चले जाते हैं.
म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा जिला अधिकारियों के आकस्मिक अवकाश, मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति प्रदान करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है.
उन्होंने बिना पूर्व सूचना अथवा अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाने वाले एवं अनाधिकृत रूप से अवकाश पर रहने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी है. इस आशय का जारी आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है.

