रांचीः झारखंड के प्रधान सचिव रैंक के एक अफसर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार और अपने कार्यालय के सभी सहयोगियों के साथ कोरोना जांच कराई. सीएम ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है.
बताते चलें कि सीएमओ में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे. वहीं मंगलवार को टीएमएच में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों को मौत की सूचना है.

